हमीरपुर: कुंडौरा में एक दिवसीय सामान्य शिविर में स्वयं सेवकों ने चलाया अभियान
शासन द्वारा संचालित स्वच्छता अभियान के तहत ऊँ हरिहर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुंडौरा में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाईयों के स्वयंसेवको द्वारा वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी रक्षादीन कर्णधार तथा द्वितीय कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व मे छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गयी।