ओरमांझी: मोरहाबादी के पास बंद समर्थकों ने किया सड़क जाम, पुलिस जाम हटाने का प्रयास कर रही है
मोरहाबादी के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस जाम हटाने का प्रयास कर रही है। मोरहाबादी के पास सड़क जाम होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सीरमटोली फ्लाईओवर रैंप को लेकर आज आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद बुलाया है।