ओरमांझी: ओरमांझी के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया
ओरमांझी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मौजूद रहे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने 10 से अधिक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान स्कूली बच्चों के अलावा स्थानीय लोग भी काफी संख्या में मौजूद रहे।