नवाबगंज: दादरा स्थित लखनऊ अयोध्या हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक को ओवरटेक करते समय कार चपेट में आने से ट्रक ने कार को कुछ दूर तक घसीटा
सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दादरा चौराहा स्थित लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक को ओवरटेक करते समय रविवार करीब 6:30 बजे एक कार उसकी चपेट में आ गई। इस दौरान ट्रक काफी दूर तक कार को घसीटा हुआ चला गया। इस दौरान कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार लोग बाल बाल बचे। वही इस घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।