बदरवास: बारई रोड पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला, केस दर्ज
जानकारी के मुताबिक फरियादी गोलू यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम साडर ने पुलिस को बताया कि शाम करीबन 5 बजे की बात है।कि मै बदरवास से अपने गाँव साडर जा रहा था।जैसे ही बारई रोड बदरवास गंदे नाले के पुलिया के पास पहुँचा।तभी विकास कुशवाह निवासी रेंजाडांग हाल बदरवास का मिला और मुझे पुरानी रंजिस पर से माँ बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगा मैने गालिया देने से मना किया।