बदरवास: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में लुकवासा में निकाली गई रैली, पैरों तले कुचला गया पाकिस्तानी झंडा
लुकवासा चौकी क्षेत्र के लुकवासा कस्बे में आज सोमवार की शाम 6 बजे एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सकल हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रैली के दौरान आतंकवाद का पुतला फूंका गया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई।कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।