आरा: पवना टोला स्थित आहर में डूबने से शौच करने गए एक मजदूर की मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 17, 2024 भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवना टोला स्थित आहर में डूबने से शौच करने गए एक मजदूर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव वार्ड नंबर 8 निवासी स्व.बचन सिंह के 46 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार सिंह है एवं वह पेशे से मजदूर थे।