आरा: बेहरा अस्पताल मोड़ के समीप शिक्षक को दबंगों ने मारी गोली, शिक्षक हुआ जख्मी
Arrah, Bhojpur | Jul 16, 2024 बेहरा अस्पताल मोड़ के समीप शिक्षक को गोली मारकर अपराधी मौके से फरार हो गए। गम्भीर हालत में शिक्षक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी शिक्षक बिहियां वार्ड 7 के रहने वाले मो मुमताज आलम है। एएसपी परिचिय कुमार घटनास्थल पहुंच मामले की जानकारी लिए।