महोबा: सतारी गांव की एक महिला ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | May 15, 2026 महोबा जनपद के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के सतारी गांव निवासी जयराम कि 30 वर्षीय पत्नी कुंती ने शुक्रवार समय तकरीबन 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे महिला कि हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।