फतेहाबाद: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 22वां वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ
Fatehabad, Agra | Apr 11, 2026 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फतेहाबाद में 22वाँ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि डॉ. गीता प्रकाश ने कहा कि वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।