थाना कापू पुलिस ने मेन रोड पर तलवार लहराकर आमजन में भय का माहौल बनाने वाले युवक के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से एक नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव को सूचना मिली।