धौलपुर: कांसपुरा गांव में ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 10 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, संतान न होने से था अवसादित
कंचनपुर थाना क्षेत्र के कांसपुरा गांव में ससुराल आए एक युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। गुरुवार जैसे ही युवक को फांसी के फंदे पर झूलता देखा ससुराल वालों के होश उड़ गए। घटना के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। दोनों की मौजूदगी में बाड़ी अस्पताल में कंचनपुर पुलिस ने पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।