धौलपुर: जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का किया आयोजन, परिवादियों की इष्टतम संतुष्टि हेतु किए प्रयास
जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। उन्होंने कहा कि सभी परिवादों का यथा संभव समाधान किया जाये जिससे अधिकतम परिवादी संतुष्ट हो सकें। जनसुनवाई के दौरान लंबित चल रहे दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करते हुए समय पर रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें।