सुल्तानगंज: 100 वर्षों का इंतजार खत्म: मुंगेरिया क्वार्टर में सड़क और नाला निर्माण से विकास की शुरुआत
सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 स्थित मुंगेरिया क्वार्टर में आखिरकार विकास की किरण पहुंच ही गई। लगभग 100 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद यहां पीसीसी सड़क और सीसी नाले का निर्माण पूरा हुआ, जिसका उद्घाटन नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद सरिता देवी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर सड़क का शुभारंभ किया, जि