रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गई करीब तीन साल की काले रंग की भैंस भी बरामद कर उसके असली मालिक को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक बाबूलाल यादव की तहरीर पर 27 जून को मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा।