डुमरांव: मठिला नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
Dumraon, Buxar | Apr 29, 2026 कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव में बुधवार सुबह 8 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बधार स्थित नहर के पईन में एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। खेतों की ओर गए ग्रामीणों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कोरानसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची