कानपुर: हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दुकान में लगी आग ,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएनबी बैंक के पास हुलागंज चौराहा पर एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया वहीं मौजूद लोगों ने बताया कि हाई टेंशन लाइन से गिरी चिंगारी से दुकान में आग लग गई है ।दुकान मे आग लगने से लगभग से 2 से 3 लाख का नुकसान हुआ है ।