उत्तराखंड: गैरसैंण में भारी बारिश से भूस्खलन, रिहायशी कॉलोनी पर मलबा, कई मकान खतरे की जद में
आज प्रातः गैरसैंण मुख्य बाज़ार से कुछ दूरी पर स्थित आवासीय कॉलोनी के पास लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण भूस्खलन की घटना हुई, जिससे भारी मात्रा में मलबा आसपास के मकानों के ऊपर आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर शासन-प्रशासन से तत्काल वार्ता कर आवश्यक राहत एवं सुरक्षा कार्यवाही सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इस दौरान तहसीलदार, पटवारी, थाना प्रभारी, पुलिस प्रशासन तथा नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायज़ा लिया और आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ की।
क्षेत्र में जिन आवासीय मकानों पर अभी भी खतरा बना हुआ है, वहाँ निवास कर रहे परिवारों से उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित स्थान पर अस्थायी रूप से शिफ्ट होने का अनुरोध किया जा रहा है।