चनपटिया: टिकुलिया चौक के समीप ट्रक की चपेट में आने से 2 किशोरी घायल उप चालक अरेस्ट, चालक फरा
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दो किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। दोनों किशोरियों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां दोनों का सर्जिकल वार्ड में इलाज चल रहा है। घटना जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के बेतिया-नरकटियागंज मुख्य मार्ग स्थित टिकुलिया चौक के पास की है।