फरसगांव: चलती ट्रक के पीछे चक्के में लगी आग, फरसगांव में राहगीरों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
फरसगांव नगर में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलती ट्रक के पिछले चक्के में अचानक आग लग गई। घटना शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। ट्रक जैसे ही फरसगांव नगर पहुंचा, राहगीरों ने देखा कि ट्रक के पीछे वाले चक्के से धुआं निकल रहा है और आग लगी हुई है। राहगीरो ने ट्रक चालक को जानकारी दी और ट्रक को रुकवाकर आग पर पानी डालकर आग को बुझाया गया।