टोहाना: एसडीएम आकाश शर्मा ने इंदाछोई के मॉडल संस्कृत विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
एसडीएम आकाश शर्मा ने इंदाछोई के राजकीय मॉडल संस्कृत विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों के शिक्षण मूल्यांकन, शिक्षकों की उपस्थिति, मिड-डे मील की गुणवत्ता और विद्यालय की साफ-सफाई का पूरी तरह से निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को समय पर कक्षाएं संचालित करने और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।