करहल: बरनाहल थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में ₹55 लाख कीमत के मादक पदार्थ को किया नष्ट
बरनाहल थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जप्त किए गए गांजा, चरस, डायजापाम व अन्य मादक पदार्थ को भट्टी में डालकर अधिकारियों के सामने नष्ट कर दिया है। वहीं नष्ट किए गए मादक पदार्थ का वजन 164 किलो 571 ग्राम बताया गया है जिसकी कीमत 55 लाख रुपए बताई गई है।