बड़गांव: हिरणमगरी पुलिस ने थाना क्षेत्र से 2 साल से फरार अवैध मादक पदार्थ व पिस्टल सप्लायर को किया गिरफ्तार
उदयपुर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने 2 साल से फरार 2000 रुपए के ईनामी बदमाश शिवपाल सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट में वांछित था और मादक पदार्थ व पिस्टल सप्लाई के कई मामलों में शामिल है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ 25 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।