बड़गांव: सब्जी विक्रेता पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में व्यापारियों ने तीज का चौक बाजार बंद करवाया, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
उदयपुर के धानमंडी क्षेत्र में सब्जी विक्रेता पर तलवार से हमले और आगजनी के विरोध में शुक्रवार सुबह व्यापारियों ने तीज का चौक बाजार बंद कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने समुदाय विशेष के ठेले हटाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। जब तक प्रशासन आश्वासन नहीं देगा, दुकानें बंद रखने का एलान किया।