बड़गांव: तीज चौक में सब्जी विक्रेता पर हमला करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 2 बाल अपचारी भी डिटेन
उदयपुर के तीज का चौक में सब्जी विक्रेता सतवीर सिंह पर गुरुवार रात हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार और 2 नाबालिगों को डिटेन किया। मुख्य आरोपी फरार है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया था। CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई। पुलिस बल तैनात।