महोबा: महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की सोने की चैन झपटी, महोबा जीआरपी ने दर्ज किया मुकदमा
Mahoba, Mahoba | Jun 9, 2026 महाकौशल एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक यात्री की सोने की चैन खींचकर आरोपी फरार हो गया। झांसी के प्रतापपुरा निवासी वीरेंद्र कुमार ने जीआरपी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शोरगुल सुनकर वह विंडो सीट से बाहर झांका। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की से हाथ डालकर उसके गले से करीब 9 ग्राम सोने की चैन झपट्टा मारकर खींच ली और भाग गया।