सलूम्बर: नावड़ा में फंदे में फंसा पैंथर, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू
वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर पैंथर को अपने कब्जे में लिया और सुरक्षित जगह पर लेकर आए। नावड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि गोमती नदी के किनारे दर्जनों गांव में पैंथर का आतंक मचा हुआ है। शूटर डीपी शर्मा ने पैंथर को बेहोश किया। उसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे पिंजरे में रखा और सलूंबर लेकर आए। पैंथर नर व 8 से 9 साल का है