सलूम्बर: बीसीएमओ कार्यालय में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना में जोड़ने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
सलूंबर बीसीएमओ कार्यालय में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना में जोड़ने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी बुनकर ने बताया कि, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के तहत सामाजिक व आर्थिक जनगणना 2011 के शहरी व ग्रामीण पात्र प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सा विभाग के कर्मचारी, परिवारों के सदस्यों का आयुष्मान भारत ई-केवाईसी पहचान कार्ड बनाया जा रहा है। सलूम्बर में करीब 3 लाख 87 हजार 241 सदस्यों का कार्ड बनाया जाना है।