हुज़ूर: भोपाल में नेशनल सोशल कल्चरल एक्सपो 2025 और पैगाम-ए-इंसानियत कार्यक्रम का आयोजन होगा
Huzur, Bhopal | Oct 4, 2025 इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "नेशनल सोशल-कल्चरल एक्सपो 2025 और पैगाम-ए-इंसानियत कार्यक्रम" का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर तक सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में होगा। यह कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। एमपी मुस्लिम माइनोरिटी संगठन द्वारा आयोजित इस एक्सपो में स्कूल कॉलेज और मदरसों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे|