हुज़ूर: भोपाल में भाजपा नेत्री से मारपीट, पुलिस ने तीन महिलाओं और तीन पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया
Huzur, Bhopal | Oct 4, 2025 भोपाल के बिलखिरिया मंडल की भाजपा महामंत्री सकुन शर्मा के साथ गुर्जर परिवार द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात सूखी सेवनिया क्षेत्र के सिद्ध नगर कॉलोनी की है। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया है| सकुन शर्मा का आरोप है कि वे मंदिर में पूजा करने गई थीं, तभी गुर्जर समाज के लोगों ने उनसे विवाद कर उन्हें सड़क पर घसीटा और चांटे मारे|