हुज़ूर: भोपाल में होगा बिजनेस प्रीमियर लीग, मुंबई की एक्टर सायरा देंगी लाइव परफॉर्मेंस
Huzur, Bhopal | Oct 4, 2025 भोपाल में शनिवार रात बिजनेस प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम ओल्ड कैंपियन ग्राउंड में रात 8 बजे से शुरू होगा। इस आयोजन में मुंबई की प्रसिद्ध एक्ट्रेस सायरा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। सायरा अपने लाइव कंसर्ट से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी|