वारासिवनी: 10 अप्रैल से क्षेत्र को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, ओवरब्रिज का होगा लोकार्पण: विधायक ने किया निरीक्षण
ग्राम वारा में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रेलवे ओवरब्रिज का कार्य पूर्ण हो गया है, बुधवार को विधायक विवेक पटेल ने अधिकारियों के साथ पुल का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता पर संतोष जताया उन्होंने मंदिर परिसर की बाउंड्री वॉल के पुनर्निर्माण और एप्रोच रोड पर लाइटिंग के निर्देश भी दिए 10 अप्रैल को पूजा-अर्चना के बाद ओवरब्रिज जनता को समर्पित किया जाएगा