🚨 खोरमपुर गंगा घाट पर छठ को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, लगा जाम
मटिहानी प्रखंड के खोरमपुर गंगा घाट पर छठ पर्व को लेकर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। काफी देर तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आखिरकार ग्रामीणों ने खुद आगे आकर जाम हटवाया और आवागमन सुचारु कराया। वहीं, इस दौरान प्रशासन की व्यवस्था और मौके पर उसकी मौजूदगी को लेकर लोगों में सवाल उठ रहे हैं।
आस्था के इस बड़े पर्व पर जब इतनी भीड़ उमड़ने की संभावना थी, तो यातायात व्यवस्था संभालने के लिए प्रशासन की तैयारी कहां थी?
आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
#खोरमपुर_गंगा_घाट #छठ_पर्व #मटिहानी #बेगूसराय #जाम #प्रशासन