गाण्डेय: बगोदर प्रखंड के मौजा बगोदर में प्रस्तावित स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण का कवितांजलि ने किया विरोध
Gandey, Giridih | May 18, 2026
बगोदर प्रखंड अंतर्गत मौजा बगोदर में प्रस्तावित स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण को लेकर एक ग्रामीण महिला कवितांजलि ने विरोध जताया है। सोमवार को 1 बजे महिला ने सिविल कोर्ट परिसर में इसकी जानकारी दी। इन्होंने बताया कि इनके द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी उपायुक्त गिरिडीह को डाक के माध्यम से आवेदन भेजकर योजना को रद्द करने की मांग की।