पंचकूला: सकेतड़ी के ऐतिहासिक शिव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु करेंगे दर्शन,सुरक्षा के प्रबन्ध किये
सकेतड़ी के ऐतिहासिक शिव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर लाखों की संख्या में कल 8 मार्च को श्रद्धालु दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे। हर साल शिवरात्रि के अवसर पर लाखों की संख्या में पंचकूला चंडीगढ़ और मोहाली के लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। शिवरात्रि के पावन अवसर को देखते हुए पंचकूला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी किए गए हैं।