पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 21 में कोठियों में काम करने वाली 16 वर्षीय किशोरी हुई लापता, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर पांच पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति के द्वारा बताया गया है कि मेरे पास पांच बच्चे हैं जिसमें से मेरी बेटी जिसकी उम्र 16 साल है वह पंचकूला के सेक्टर 21 में कोठियां में काम करती है। जो लापता हो गई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।