पंचकूला: पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने पिंजौर के BDPO ऑफिस के हॉल में सेल्फ हेल्प ग्रुप की 1 हजार महिलाओं को सूट देकर किया सम्मानित
कालका पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने पिंजौर के ब्लॉक विकास एवं पंचायत विभाग के प्रांगण में सेल्फ हेल्प ग्रुप की 1000 महिलाओं को सूट देकर सम्मानित किया। दून और रायतन क्षेत्र के अलावा पिंजौर व कालका शहर की 1000 महिलाओं को कालका पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने आमंत्रित किया था। इस दौरान सभी महिलाओं को सूट देकर सम्मानित किया गया।