खंडवा नगर: श्रावण मास में महादेवगढ़ में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ होगा साथ ही 101 बार हनुमान चालीसा पाठ करने का संकल्प पत्रक भी
खंडवा | सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान के तहत दादाजी भजन मंडल की ओर से शहर में हनुमान भक्तों के बीच संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। मंडल से जुड़े अखिलेश गुप्ता और प्रेम नारायण पीपलोनिया विभिन्न क्षेत्रों में जाकर भक्तों से महादेवगढ़ मंदिर परिसर में 101 बार हनुमान चालीसा पाठ करने का संकल्प पत्रक भरवा रहे हैं।