गुमला: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों ने ली तंबाकू-मुक्ति की शपथ
Gumla, Gumla | May 31, 2026 विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वारा तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ सिविल सर्जन कार्यालय एवं सदर अस्पताल के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं तंबाकू-मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।