मुरैना नगर: जिला न्यायालय का फैसला: अवैध संबंध में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनों को उम्रकैद
मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति रामहेत उर्फ लल्लू जाटव की हत्या कर दी।मृतक के पिता की गुमशुदगी रिपोर्ट पर जांच में मोबाइल कॉल डिटेल से खुलासा हुआ। पूछताछ में रीना जाटव और सूरज जाटव ने जुर्म कबूला। शव सरसों के खेत में दफन मिला।एक अप्रेल को जिला न्यायालय ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।