पहाड़ी: गोपालगढ़ पुलिस ने ₹5000 के इनामी हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
गोपालगढ़ पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी हुरमत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।डीएसटी टीम ने उसे डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है। बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।