मल्हारगंज: फायर सेफ्टी को लेकर जिला प्रशासन सख्त, भंवरकुआँ इलाके में दबिश, तीन संस्थानों में नहीं मिले उपकरण
इंदौर में बढ़ती आगजनी की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन अब सख्त कार्रवाई के मूड में है।कलेक्टर के निर्देश पर फायर सेफ्टी को लेकर संयुक्त अभियान तेज कर दिया गया है इस अभियान के तहत उन बिल्डिंग पर खास नजर रखी जा रही है, जहां निर्धारित मानकों के अनुसार फायर सेफ्टी उपकरण नहीं लगाए गए हैं।लापरवाही बरतने वाले भवन मालिकों पर अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।