राजगढ़: ‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं के बच्चों ने लिया भाग
राजगढ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय राजगढ़ के तत्वावधान में गत दिवस को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला न्यायालय राजगढ़ श्री राजीव म. आपटे के मुख्य आतिथ्य तथा समस्त न्यायिक अधिकारियों के विशेष आतिथ्य में ‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन जिला न्यायालय, राजगढ़ परिसर में किया गया।