हसनपुर: हसनपुर में लैब संचालक ने मरीजों का ब्लड सैंपल लेते समय बनाई रील, नोडल अधिकारी बोले - होगी कार्रवाई
हसनपुर तहसील के कस्बा ढबारसी में एक पैथोलॉजी लैब संचालक द्वारा मरीजों की जांच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। लैब संचालक ने मरीजों के ब्लड सैंपल लेने और जांच करने की पूरी प्रक्रिया को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो में लैब संचालक मरीजों का ब्लड सैंपल निकालते और मशीनों द्वारा जांच करते हुए दिखाई दे रहा है।