डग: डग क्षेत्र के फजीलपुर गांव में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 5 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Dug, Jhalawar | Jan 14, 2024 डग थाना क्षेत्र के फजीलपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया वहीं अन्य को डग चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भैंस भगाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था जिस पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी, लाठियों से हमला कर घायल कर दिया।