बिशुनपुरा: पति के अवैध संबंध से आहत महिला ने गला रेतकर आत्महत्या का किया प्रयास
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरी खुर्द गांव में शनिवार की शाम पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध से आहत होकर राजेंद्र भुइयां की पत्नी 40 वर्षीय अनीता देवी ने गला रेत कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर अस्पताल में रविवार की सुबह 8:00 बजे तक उसका इलाज जारी है।