हंडिया: तिलकपुर में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट, कई लोग घायल, मामला दर्ज
हंडिया क्षेत्र के तिलकपुर उपरदहां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित लालजी बिंद ने आरोप लगाया कि 28 अप्रैल की रात पड़ोसियों ने घर पर चढ़कर लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें उनके चाचा समेत कई लोग घायल हो गए। चाचा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में चल रहा है। बृहस्पतिवार 03 बजे दी जानकारी।