उज्जैन: पार्श्वनाथ सिटी में घर-घर आ रहा बदबूदार और झागदार पानी, गंदे पानी की बोतल लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे रहवासी
देवास रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी के रहवासी दूषित पानी की गंभीर समस्या को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। कॉलोनी के बोरिंग से गंदा, बदबूदार और झागदार पानी निकलने से परेशान लोग पानी की बोतलें लेकर सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। रहवासियों का आरोप है कि कॉलोनी के पीछे स्थित उद्योगपुरी की फैक्ट्रियों द्वारा जमीन में छोड़े जा रहे रासायनिक अपशिष्ट (केमिकल वेस्ट) से भूजल पूरी तरह प्रदूषित हो गया है। पीने और घरेलू उपयोग के लिए लोगों को निजी टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। रहवासियों ने प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पानी के सैंपल की वैज्ञानिक जांच कराने, दोषी फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करने और समस्या के स्थायी समाधान तक वैकल्पिक जल व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।
#UjjainNews #WaterPollution #UjjainAdministration #MPNews #GroundwaterPollution PublicProtest UjjainUpdates
Ujjain Urban, Ujjain | Oct 8, 2026