सहारनपुर: महिलाओं और दलित समाज पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर बहुजन अधिकार संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर में बहुजन अधिकार संगठन ने महिलाओं और अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के लोगों के साथ बढ़ रही अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संविधान लागू होने के दशकों बाद भी समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को बराबरी और सम्मान का अधिकार पूरी तरह नहीं मिल पाया है।