गुड़ामालानी: आरजीटी पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
आरजीटी पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरजीटी पुलिस ने सोमवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि चोरी के दर्ज मामले में पुलिस टीम का गठन किया।पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस पर पुलिस ने संदिग्ध हेमाराम पुत्र मूलाराम निवासी भोजावास को डिटेन कर पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया।